रेत खोदने गए मजदूर की खदान धसकने से मौत

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के आकुर्र्सी नदी में स्थित रेत खदान में कल शाम एक युवक की उस समय मौत हो गर्ई जब मृतक अत्याधिक गर्र्मी होने के कारण नदी में बनी रेत की एक खोह में जाकर सो गया। उसी समय रेत खिसक गर्ई जिससे यह हादसा घटित हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैै। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र पुत्र चिरौैंजी आदिवासी ग्राम टोड़ा उम्र 30 वर्ष कल सुबह 10 बजे अपने घर से भतीजे और अन्य सदस्यों के साथ आकुर्सी नदी पर रेेत खदान में मजदूरी करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे के लगभग गर्र्मी अत्याधिक हो जाने के कारण सभी मजदूर छांव देखकर आरम करने चले गए।

वहीं मृतक नदी में बनी एक रेत की खोह में ठण्डक होने के कारण वहीं सो गया। तभी रेत खिसक गर्ई और वीरेन्द्र उसमें दब गया। दम घुटने के कारण उसकी मौैत हो गई। काफी देर हो जाने के बाद जब वीरेन्द्र उनके साथियों को नहीं मिला तो उन्होंने उसकी तलाश की। 

तो उसका शव रेत में दवा हुआ मिला। बाद में मृतक के भतीजे ने परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौैके पर पहुंची और शव को रेत से बाहर निकाला।