जवाहर कॉलोनी से नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में निवासरत एक नाबालिग किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गर्ई है। इस बात की शिकायत परिजनों ने देहात थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार प्रगति पुत्री हरीबल्लब जोशी परिवर्तित नाम उम्र 16 वर्ष निवासी जवाहर कॉलोनी बीते रोज अपने घर पर अकेली थी। तभी सेसईपुरा जिला श्योपुर निवासी कुलदीप सेन किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया। बताया गया है कि किशोरी का बीते कुछ समय से उक्त युवक के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।