महिला के साथ बलात्कार के मामले में गवाह को घर में बांधकर पीटा

करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के करैरा थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में आज बलात्कार के मामले में गवाह होने के चलते एक युवक को आरोपीयों ने घर में बंधक बनाकर जमकर पीटा। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद दोनो पक्ष दौडकर थाने पहुंचे। जहां दोनो पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ क्रास मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते वर्ष गांव में एक महिला का बलात्कार हो गया था। इस घटना में बीरसिंह गुर्जर साक्षी था। जिसपर बलात्कार के मामले को वीरसिंह द्वारा कराए जाने के शक पर आज नीतू गुर्जर ने अपने 3 भाईयों के साथ वीरसिंह को बंधक बनाकर जमकर पीट दिया। इस घटना के बाद जैसे ही वीरसिंह  घर पहुंचा उसके भाई एकजुट होकर नीतू के घर पहुंच गए जहां दोनो पक्षों में जमकर लाठी और लुहांगी चली। 

जिससे दोनो पक्षों के लोग घायल हो गए जिससे दोनों पक्षों के लोगों को चिकित्सा के लिए करैरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।