मप्र की टीम में हुआ शिवपुरी की हॉकी खिलाड़ी सोनम राणा का चयन

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में खेलो इंडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालिका- अंडर-14 आयु वर्ग में शिवपुरी की कु. सोनम राणा ने जिला, संभाग, एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए हॉकी फीडर सेंटर शिवपुरी से राष्ट्रीय हॉकी खेल प्रतियोगिता हेतु मध्यप्रदेश टीम में चयनित हुई। 

कु. सोनम राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे खेल के प्रदर्शन की बदौल गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला शिवपुरी की हॉकी खिलाड़ी कु. सोनम राणा की इस उपलब्धि पर मान. खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  

श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में संचालित हॉकी फीडर सेंटर में श्रीमती गीता लखेरा, हॉकी प्रशिक्षक की देख-रेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला खेल परिसर में विगत वर्षों से हॉकी खेल का प्रशिक्षण के साथ-साथ हॉकी फीडर सेंटर के माध्यम से खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। हॉकी फीडर सेंटर की खिलाड़ी कु. सोनम राणा की राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि पर साथी खिलाडिय़ों ने बधाई दी, एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।