शिवपुरी। शिवपुरी के नोहरी बछौरा में मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल द्वारा कम आय बाले व्यक्तियों के लिए बनबाई जा रही कॉलोनी का भूमि पूजन आज नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह और स्थानीय विधायक तथा प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त कृष्ण मुरारी मोघे भी उपस्थित थे। कार्र्यक्रम में मु य अतिथि की हैसियत से कैबिनेट मंत्री माया सिंह ने अपने उदबोधन में गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों को चेताया कि अटल आश्रय योजना में अपात्र व्यक्ति जुड़ न पाए और पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। इस योजना के तहत नोहरी बछौरा में 347 ईडब्ल्यूएस और 114 एलआर्ईजी के मकान बनबाए जा रहे हैं।
कार्र्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यशोधरा राजे सिंधिया ने नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि यह नगरी अ मा महाराज और स्व. माधवराव सिंधिया प्रथम की नगरी है और इसमें विकास की गंगा बहाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए।
उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि अटल आश्रय योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों को राजमाता विजयाराजे सिंधिया के नाम पर बनाया जा रहा है। उन्होंने गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मोघे से कहा कि इनकी गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
मु य अतिथि माया सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का यह सपना होता है कि उसका घर हो और इस सपने को साकार करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार सर्वसमाज के हित में काम कर रही है।
गृह निर्र्माण मंडल के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि गृह निर्र्माण मंडल का कमजोर वर्र्गो के लिए एक लाख आवास बनाने का लक्ष्य है और सन् 2018 तक प्रदेश में 25 हजार आवास बनाए जायेंगे।
कार्र्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक और माखन लाल राठौर, जिला महामंत्री ओमी गुरू, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, महामंत्री हरिओम राठौर, सोनू बिरथरे, डॉ. तुलाराम यादव, अजय भार्गव, भानू दुबे, हरिओम नवरिया, डॉ. विजय खन्ना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Social Plugin