सफलता के 12 वर्ष पूरे होने पर, एक शाम रविन्द्र शिवहरे के नाम

कोलारस । कुछ लोग पैदा ही जन सेवा के लिए ही होते है। और उसे ही अपना कर्म बना लेते है। ऐसा हमने सिर्फ सुना था लेकिन 12 साल में कोलारस में जो विकास हुआ और जनता और जनप्रतिनिधी का जो अनूठा संगम देखने को मिला वह वाकई काबिले तारीफ है रविन्द्र शिवहरे की उदारता किसी से भी ढकी छुपी नही है। 

कोलारस में नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निवासरित रविन्द्र शिवहरे जनता के प्रिय बने हुए है। उनका दोस्ताना व्यवहार और जन सेवा की लगन उनके कार्यो से साफ झलकती है। कार्य कोई भी हो सामाजिक या धार्मिक रविन्द्र शिवहरे हर वर्ग हर व्यक्ति के यहां उपस्थितत दर्ज कराते है। और पूर्ण सहयोग प्रदान करते है। कोलारस की आवाम उनके विकास कार्यो से गदगद है। कुछ लोगो का तो यहां तक कहना है। काम आने के वक्त शासकीय दफतरो के फोन उठे या न उठे लेकिन रविन्द्र शिवहरे के पास मिस कॉल भी पहुंच जाए तो वह भी रिर्टन कर देते है। ऐसे ही कई उदाहरण है। जो रविन्द्र शिवहरे के सुखद व्यवहार में शामिल है। 

इसी उदारता को सलाम करने के लिए बीती शाम कोलारस के होटल फूलराज में नागरिको ने रविन्द्र शिवहरे के कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष होने पर स मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेंकड़ो लोगो ने रविन्द्र शिवहरे के कार्यो को सराहा और हृदय पूर्वक रविन्द्र शिवहरे को धन्यवाद दिया।  कार्यक्रम शांम 6 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम की की शुरूआत और मंच संचालन हैप्पी होम पब्लिक हाई सेकेन्ड्री स्कूल के संचालक संजय श्रीवास्तव ने किया जिसके नपाघ्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, पूर्व नपाध्यक्ष निशा शिवहरे और सभी वार्ड पार्षदो ने मां सरस्वति की प्रतिमा पर पुष्प् पढाने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिसके बाद आयोजन समीती के सदस्यों महेश गुप्ता, बंटी सिंघई, दीपक जैन, राजेश मंगल, नन्दा बंसल, जीतू सिंघल, पवन शिवहरे, दीपक भार्गव ने रविन्द्र शिवहरे को अपनी खुशियो से सारोकार कर बड़ा सा हार पहनाकर रविन्द्र शिवहरे का स मान किया। जिसके बाद सांई नाथ सेवा समीती द्वारा नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे का स्वागत किया गया साथ ही इस वर्ष कोलारस समस्त शासकीय विभागो से सेवानिवृत हुए लोगो को मंच से स मानित किया गया साथ ही कोलारस के सभी पत्रकारो को भी मंच से स मानित किया गया।  

स मान समारोह के बाद संजय श्रीवास्तव ने मंच के माध्यम से आवाम को नगर परिषद में पिछले 12 साल के कार्यो का वर्णन करते हुए सेंकड़ो योजनाओ के बारे में बताया जो धरातल पर जन्म ले चुकी है। जिसमें कई शासकीय भवन निर्माण, सीसी सडक़े, डमर सडक़े, पुलिये, स्टील लाईटे, रेलवे स्टेशन रोड, राजापुरा रोड, मुक्तिधाम बाउन्ड्रीबॉल, कब्रस्थान बाउन्ड्रीबॉल, दर्जनो बोर, जनरेटर, फायर बिग्रेेड, मिनी टेऊक्टर, कचरा बॉक्स आदी कई ऐसी योजनाऐं जो धरातल पर जन्म ले चुके है। 

इसके अतिरिक्त भविष्य की योजनाओ की जानकरी देते हुए नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने बताया कि आने वाले पिछले दो वर्षो में नगर में सडक़े, पूलिये, खेल ग्राउन्ड, मॉल, शुलभ शोंचालय और अन्य जनता के हित के लिए कार्य किये जाना है। साथ ही मुझे बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है की कोलारस नगर परिषद को अतिमहत्वाकांछी योजना जलावर्धन योजना जिसकी लागत करीब 18 करोड़ सांसद ज्योतिरादित्य जी के आर्शिवाद से प्राप्त हुई है। 

इस योजना के तहत सिंध से पानी कोलारस में फिलटर करके पानी लाया जाएगा जिससे नगर में आने वाले समय में पानी की समस्या से निजात मिलेगी जलावर्धन योजना कोलारस की आवाम के लिए रामवाण सावित होगी। रन्द्रि शिवहरे ने अपने सहयोगियो, जनता को धन्यवाद देते हुए कहा आप सब की यह मेरे अकेले की मेहनत नही आप सब की मेहनत और दुआओ का नतिजा है। करने वाले आप सब में में तो सिर्फ एक जरिया हुं। 

सभी मुझे इतना स मान और प्यार दिया इसके लिए आभार में हमेशा आप सब की सपनो पर खरा उतरने को प्रयासरत हुं और हमेशा रहुंगा। साथ ही नपाध्यक्ष नेे बताया की जलार्वधन योजना प्रदेश कि पहली ऐसी योजना है जो प्रदेश में पहली वार किसी नगर पंचायत को मिली है। इस योजना को कोलारस को मिलने के बाद सभी ने तालियो के साथ नगर परिषद अध्यक्ष का धन्यवाद किया साथ ही जनता के रविन्द्र शिवहरे के विकास कार्यो को सराहा। जलार्वधन योजना मिलने के बाद नागरिको में काफी उत्साह है।

नगर परिषद की प्रथम महिला सीएमओ प्रियंका सिंह कि स्वच्छ कार्यशैली और उर्जाशक्ति से जनता हुई मोहित 
कोलारस नगर परिषद की प्रथम महिला सीएमओ प्रियेका सिंह नगर परिषद कार्यलय में अपना कार्यभर संभालने के साथ ही लगातर जनता के बीच पहुंच रही है। और उनका प्रथम उददेश्य पात्रो को शासन की योजनाओ का लाभ दिलाना और नगर के विकास को नई उंचाईयो तक पहुंचाना है। प्रियंका सिंह भी जनता के लिए होने वाली सभी परेशानियो को हल कराने में प्रयासरत है। साथ ही नगर के विकास में कोई  कसर नही छोडऩा चाहती चंद दिनो में ही पाषर्दो और जनता महिला सीएमओ की उर्जावान शक्ति से प्रभावित हुए है। जिसके चलते मंच से महिला सीएमओ प्रियंका सिंह का भी सभी पार्षदो ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। महिला सीएमओ ने कहा जलार्वधन योजना कोलारस की जनता के लिए रामवांण सावित होगी भविषय में पानी की समस्या से निजाम मिलेगी।