अशोक शर्मा पुनः बने म.प्र. राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष

शिवपुरी। मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने एक बार पुनः अशोक शर्मा को राजपत्रित अधिकारी संघ शिवपुरी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अशोक शर्मा के पुनः जिलाघ्यक्ष बनने पर विभिन्न कर्मचारी संघों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ज्ञात हो कि श्री शर्मा लम्बे समय से कर्मचारियों की समस्याओं के लिये संघर्षरत् रहे हैं। 

संघ के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि हाल ही में नवीन प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन संघ के प्रांतीय कार्यालय एफ-85/51 तुलसीनगर भोपाल में आयोजित सम्मेलन के दौरान हुआ था। जिसमें नवीन प्रांताध्यक्ष इंन्जी.डी.के.यादव निर्वाचित हुये। जिन्होने अपनी प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की पुनः संरचना करते हुये शिवपुरी में अशोक शर्मा को जिलाध्यध नियुक्त किया है। 

श्री शर्मा ने जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर संघ का आभार माना है तथा सदैव संघ एवं कर्मचारियों के हितार्थ कार्य करने के लिये संघ को आश्वस्त किया है। जिलाध्यक्ष बनने पर विभिन्न संघों के पदाधिकारियों, अधिकारी-कर्मचारियों ने बधाईयां प्रेषित की हैं। साथ ही सभी ने श्री शर्मा को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत कर बधाई देने वालों में प्रमुखरूप से कर्मचारी कांग्रेस के राजेन्द्र पिपलौदा, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, अपाक्स के मोहम्म्द रासिद, डॉ.एन.एस चौहान, डॉ.संजीव गौतम, जिलाध्यक्ष प्र.अ.सं.रोहिणी अवस्थी, चन्द्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, छोटे राजा परमार, म.प्र. शिक्षक संघ के विनोद कुमार शुक्ला, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष साबिर, म.प्र. शिक्षक संघ के सुशील अग्रवाल, लघृ वेतन संघ के जिलाध्यक्ष अतरसिंह धानुक, विजय कुमार पाठक, कमलकांत कोठारी, अध्यापक संघ के अरविन्द सरैया, संजय भार्गव राष्ट्रीय, धर्मेन्द्र रघुवंशी, प्रदीप अवस्थी, प्रहलाद दास गुप्ता, मुकेश गौतम, शिवम पुरोहित, मनमोहन जाटव, श्रीमती रविन्द्र गौर माटा, श्रीमती अर्चना दुवे, श्रीमती अर्चना शर्मा, मनोज भार्गव, दुर्गा प्रसाद ग्वाल आदि शामिल है।