बलात्कार का बदला: बलात्कारी के भाई को मारी गोली

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में गुप्ता दालमिल के पास आज उस समय सनसनी फैल गर्ई जब मोटरसाइकिल पर  सवार होकर आए तीन बदमाशों ने कट्टेे से गोली चलाकर 17 वर्र्षीय युवक आकिब उर्फ शीलू खां निवासी काजी मोहल्ला करैरा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

कट्टे से निकली गोली से घायल युवक की शर्ट जल गर्ई जिससे उसका शरीर भी लहूलुहान हो गया। गंभीर रूप से घायल अकीब को इलाज के लिए करैरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्र्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत देखकर शिवपुरी रैैफर कर दिया गया। शिवपुरी में होश में आने पर युवक ने बयान दिया कि उसे गोली आकाश गुप्ता, राकेश गुप्ता और अशोक गुप्ता ने मारी है। 

विदित हो कि कुछ माह पूर्र्व घायल युवक अकीब खां के भार्ई अकील खां ने आरोपी आकाश गुप्ता की बहिन के साथ बलात्कार किया था और बलात्कार का बदला लेने के लिए ही। आकिब को गोली मारी गई। बलात्कार का आरोपी अकील खां अभी जेल में बंद है। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे आकिब उर्फ शीलू खां निवासी काजी मोहल्ला करैैरा सार्ईकिल से डीजल लेकर मछावली तिराहे पर खड़े अपने ट्रेक्टर ट्राली के पास पहुंचा जहां उसने ट्रेक्टर में डीजल डालकर उसे रवाना किया औैर वापस साइकिल से अपने घर की ओर निकल आया। 

इसी दौरान गुप्ता दालमिल के पास उसे मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी बी 2103 पर सवार होकर आए तीन बदमाश मिले और उन्होंने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इस घटना की जानकारी उसने अपने मोबाइल से परिजनों को दी और उन्हें जल्द घटना स्थल पर आने के लिए कहा। 

इसी बीच एक बदमाश ने कट्टे से उसकी पीठ पर गोलीमार दी। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। गोली मारने के बाद बदमाश भाग खड़े हुए। इस के बाद जब आकिब के चाचा और अन्य परिजन घटना स्थल पर पहुंचे जहां आकिब घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे लेकर वह स्वास्थ्य केन्द्र आए।  जहां से उसे शिवपुरी रैफर कर दिया गया।

इनका कहना है
तीन चार अज्ञात बदमाशों ने आकिब के साथ झगड़ा किया और उसे गोली मारकर भाग गए है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल युवक उक्त बदमाशों को पहचानता नहीं है। जिस कारण अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 
सीबीएस रघुवंशी
एसडीओपी करैरा