पार्षद की गुंडागर्दी: नाली की शिकायत कर रही महिला को पीटा

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली मेें निवासरत एक महिला के साथ उसी वार्ड के पार्षद ने महज इस लिये मारपीट कर दी कि महिला ने उसके घर के सामने नाली में पानी फैलने की शिकायत की । जो पार्षद को नागवार गुजरी। इसी बात से छुब्द होकर पार्षद ने महिला के साथ मारपीट कर डाली। इस बात की शिकायत महिला ने देहात थाने में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार गीता यादब पत्नि झीगुंर यादव निवासी लुधावली अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी सामने से वार्ड पार्षद राजू यादव का गुजरना हुआ। महिला ने पार्षद को रोककर उससे नाली की शिकायत की। यह शिकायत पार्षद को नगवार गुजरी और इसी बात को लेकर पार्षद का महिला के साथ मुॅहबाद हो गया। 

धीरे-धीरे उक्त मुंहवाद बढ़ता गया और पार्षद ने अपना आपा खोते हुए महिला के साथ मारपीट कर दी। उक्त घटना की शिकायत महिला ने देहात थाने में की। जहॉ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने महिला को मेडीकल के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया है।