कर्मचारियों ने भरी हुंकार, होगा पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में महारैली

शिवपुरी। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसं यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था आंदोलित है। संघ की मांग है हाई कोर्ट के निर्णय का सरकार को स मान करना चाहिये तथा अन्य राज्यों की तरह पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने का एतिहासिक निर्णय म.प्र. सरकार को लेना चाहिये। 

सपाक्स के पदाधिकारियों ने आज ऋषि मैरिज गार्डन में प्रेस वार्ता आयोजित कर ऐलान किया कि पदोन्नति में आरक्षण समाप्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर सपाक्स की महारैली आज दोपहर 12 बजे ऋषि मैरिज गार्डन फिजीकल से प्रारंभ होकर माधव चौक, कार्ट रोड़ होते हुये अस्पताल चौराहे से कलेक्टेऊट पहुॅचेगी जहां जिलाधीश शिवपुरी को माननीय राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जायेगा।  

सपाक्स की इस रैली में आठों विकास खण्डों से कर्मचारी, समाज बंधु एवं छात्र स िमलित होंगे। प्रांतीय पदाधिकारीयों के नेत्रत्व में यह रैली स पन्न होगी। ऋषि मैरिज गार्डन से प्रांरभ होने वाली रैली का स्वरूप पैदल व बाहन के रूप में रहेगा। सपाक्स के पदाधिकारियों ने आज रैली के सफल आयोजन के लिये फिजीकल कॉलेज, डाईट, सांइस कॉलेज, बेटनरी कार्यालय, स्कूलों तथा कॉलेजों में संपर्क किया। 

सपाक्स की इस रैली में सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसं यक अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ समाजबंधुओं एवं छात्रों से अधिक से अधिक सं या में स िमलित होने की अपील की गई है।