कांग्रेस पार्षदो के लिए नपा में ऑफर: करो 100 का माल 900 रू में सप्लाई

शिवपुरी। अभी-अभी व्हाटसअप मीडिया पर एक लिंक वायरल हो रही हे जिसमें दुनिया का सबसे ज्यादा मंहगा लोहा सप्लाई होने की खबर है। इस लिंक के अनुसार 100 रू किलो का लोहा 900 रू में प्रतिकिलो में नपा में सप्लाई हुआ है। इस लिंक के अनुसार नगर पालिका शिवुपरी में सोडियम लाईट के लिए लोहे के क्लिेंपो की सप्लाई की एक फर्म ने किए है। बताया जा रहा है कि इस फर्म पर कांग्रेस के कुछ पार्षदो ने यह क्लिेंप सप्लाई किए है।

जानकारी यह आ रही है कि इस क्लिेप का वजन 900 ग्राम है और इसका पेंमेंट हुआ है 900 रू प्रति किलो के हिसाब से है। और इन क्लिेंपो की संख्या हजारो में बताई जा रही है। और इसका पेमेंट भी हो गया है। अभी कितना पेंमेंट हुआ है और किन पार्षदों ने सप्लाई किया है यह जानकारी नही आई है। लेकिन यह आवश्यक है कि सोमवार को परिषद की बैठक में इस मामले मेेंं हंगामा अवश्य होगा। 

इस मामले में अपने राम तो यही कहना है कि शायद कांग्रेसी पार्षदो का वेतन है 1800 रू प्रतिमाह है और इन भीषण मंहगाई में जब नपाध्यक्ष 2 रू किलो का गेंहू का खा रहे है। तो बेचारे पार्षद इतने रू में कैसे परिवार का गुजरा करेगें इस कारण ही नपा में यह ऑफर कांग्रेसी पार्षदों के लिए शुरू किया है।