वर्ष 2015 में शिवुपरी के देवस्थानो के लिए रहा महत्वपूर्ण

शिवपुरी। वर्ष 2015 शिवपुरी जिले के देवस्थानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण वर्ष रहा। इस वर्ष में न केवल देवस्थानों के लिए अच्छी खासी राशि स्वीकृत की गई अपितु बड़ी सं या में जीर्णोद्वार के प्रस्ताव भी भेजे गए।

वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, सार्वजनिक उपक्रम, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के म.प्र.शासन के प्रयासों से विगत वर्ष जिले के देवस्थानों के लिए रूपए 34.7 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।

जिसमें शिवपुरी तहसील के 16 देवस्थानों के लिए 25.45 लाख, कोलारस के दो देवस्थानों के लिए 2.12 लाख, पोहरी तहसील के दो देवस्थानों के लिए 2.82 लाख, नरवर के एक देवस्थान के लिए 0.91 लाख तथा पिछोर के दो देवस्थानों के लिए 3.47 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

 इसके पूर्व वर्ष 2009-10 में नरवर के दो देवस्थानों के लिए 1.46 लाख रूपए स्वीकृत किए गए थे।

वर्ष 2015 के आखिरी तिमाही में जिले में बड़ी सं या में देवस्थानों के जीर्णोद्वार के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए है। शिवपुरी नगर का महत्वपूर्ण देवस्थान श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्वार, सौंदर्यीकरण, धर्मशाला मर मत एवं विस्तार के लिए 49.97 लाख रूपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

इसके अलावा जिले के 37 देवस्थानों के लिए 68.96 लाख रूपए के प्रस्ताव शासन को भेजे गए। जिले में इससे पूर्व इतने अधिक देवस्थानों का जीर्णोद्वार नही कराया गया। इस तरह देवस्थानों की दृष्टि से वर्ष 2015 अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

जिले के धार्मिक महत्व के मेलों के लिए भी पहली बार राशि प्राप्त हुई है। म.प्र.तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण द्वारा ग्राम निजामपुर जनपद पंचायत नरवर में आयोजित कैलादेवी करोली माता (गुदरी) मेले हेतु राशि 1.47 लाख एवं बलारपुर माता मंदिर के मेले हेतु 3.10 लाख रूपए की राशि प्रदाय की गई है।