फिल्मों सा चमचमा रहा है परासरी गांव , लेकिन मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त

शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव परासरी में 29 नवम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा अवश्य निरस्त हो गया है, लेकिन इस गांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने की खबर से प्रशासन ने इस गांव की काया अवश्य पलट दी है।

गांव में 9 लाख रूपए की लागत की पक्की सी.सी. सड़क का निर्माण हो गया है। सभी घरों की लिपाई पुताई तक प्रशासन ने करा दी है। पानी के लिए हेण्डपंप लगवा दिये गए हैं। वहीं विद्युत ट्रांसफार्मर भी बदल दिये गए हैं।

गांव में मरीजों का चिकित्सा परीक्षण कर दिया गया है और राशन आदि की कोई समस्या नहीं है। यहां तक की आदिवासी बाहुल्य इस गांव में ग्रामीणों की सेविंग और कटिंग तक करा दी गई है।