नपा ऑर्गनाईजेशन के चुनाव में यशपाल अध्यक्ष व सुधीर सचिव बने

शिवपुरी ब्यूरो। भारतीय मजदूर संघ से संबद्र्ध नगर पालिका वर्कस ऑर्गनाईजेशन के निर्वाचन प्रक्रिया क युनिटी  हॉल में संपन्न हुई। जिसमें मु य अतिथि नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह व विभाग प्रमुख पूरन लाल बाथम की मौजूदगी में एआरआई यशपाल सिंह जाट को नगर पालिका वर्कस ऑर्गनाईजेशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान साहित्यकार पुरूषोत्तम गौतम व भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री हरीश चौैबे ने मजदूर संघ व उसके सहयोगी संगठनों की महत्ता की जानकारी दी। इस मौके पर नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने क युनिटी हॉल व मानस भवन जल्द वातानुकूलित बनाने की घोषणा की।

नवीन कार्यकारिणी की घोषणा
भारतीय मजदूर संघ के जिला सचिव हरीश चौैबे ने बताया कि नगर पालिका वर्कस ऑफ एशोसियेशन की नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक हरीश चौबे व अवधेश सिंह कुशवाह को चुना गया हैं।

वहीं अध्यक्ष यशपाल सिंह जाट  उपाध्यक्ष हरिवल्लभ चंदौरिया व श्रीमती ममता राजे व सचिव सुधीर मिश्रा, सह सचिव अब्दुल अकबर कुर्रेशी व राजेन्द्र वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष महेन्द्र झा, संगठन मंत्री सुनील कोड़े, प्रचार मंत्री संजीव चौहान, सह प्रचार मंत्री अरविंद कौरव व रामचन्द्र तोमर, वरिष्ठ मार्गदर्शक चन्द्रशेखर गौतम, वीरेन्द्र शर्मा, संयोजक पूरन सिंह कुशवाह, मोहन शर्मा को मनोनीत किया गया हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों में नगर पंचायत कोलारस से प्रिया जाट, राजू कुशवाह, नगर पंचायत करैरा से नूर हसन शिवपुरी नगर पालिका से मनोज लाहौरी, भगवान लाल करौसिया, सुनील खरे,राजीव गेचर, हवीब मोह मद कुर्रेशी नगर पंचायत नरवर,  नगर पंचायत पिछोर से नंदलाल लोधी, नगर पंचायत बदरवास से विजय गोयल, निकुल बाल्मिक को नगर पंचायत खनियांधाना से जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया हैं।