पंचायत चुनाव: धाकड़ों और ब्राह्मणों में खूनी संघर्ष

शिवपुरी। पाोहरी क्षेत्र के भटनावर चौकी अंतर्गत ग्राम भटनावर शनिवार की दोपहर भटनावर में चुनावी रंजिश के चलते मामूली मुंहबाद ने जातीय संघर्ष रूप ले लिया और गांव के धाकड़ समाज के एक परिवार ने सरपंच चुनाव लडऩे वाले एक ब्राह्मण परिवार पर प्राणघातक हमला बोल दिया।

इस संघर्ष के दौरान दोनो और से जमकर लाठी, लुंहागी चली जिससे दोनो पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में महिलाएं भी शामिल है। घायलों को पहले पोहरी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनो पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम के बाद कस्बे में जबरदस्त तनाव का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह भटनावर कस्बे में रहने वाले रमाकांत अवस्थी के परिवार व पड़ौस में ही रहने वाले रामचरण धाकड़ के परिजनो के बीच बीते दिनो हुए पंचायत चुनाव को लेकर मुंहबाद हुआ।

उस समय तो जैसे-तैसे मामला शांत हो गया लेकिन बताया जाता है कि दोपहर करीब २ बजे रामचरण धाकड़ व उसके परिजनो ने रमाकांत अवस्थी के घर पर उस समय हमला बोल दिया जब रमाकांत व उसके परिजन सो रहे थे।

इस दौरान दोनो पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक जमकर लाठी, लुंहागी चली जिसमें महिलाए भी घायल हो गई। इस घटनाक्रम में दोनो पक्षों से रोहित अवस्थी, रमाकांत, सागर, गिर्राज वही दूसरे पक्ष से रामचरण धाकड़ व उसकी पत्नी अयूधी, आशीष, धर्मेन्द्र आदि घायल हुए हैै।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने दोनो पक्षों के रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज करते हुए बलवा व मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।