किसान के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

शिवपुरी। शहर के शांति नगर क्षेंत्र में रहने वाले एक किसान के सूने घर पर अज्ञात चोरो ने बुधवार-गुरूवार दर यानी रात धावा बोला। चोरो ने मकान के मु य दरवाजे के साथ कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरो ने अलमारी के लॉकर को तोड़ा और लॉकर में रखे जेवरात व २३ हजार रूपए की नकदी चुराकर ले गए।

घटना के वक्त किसान व उसकी बहू तथा बच्चें लुकवासा अपने गांव गए हुए थे। गुरूवार सुबह जब वो लौटे तब जाकर घटना की जानकारी मिले जिसके बाद पुिलस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची फिजीकल पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिजीकल क्षेंत्र स्थित शांति नगर में किसान भगवत सिंह रघुवंशी(६०) का मकान है। मकान में उनके साथ उनकी पुत्रवधु व उसके बच्चें रहते है। बुधवार की शाम भगवत अपनी बहू व बच्चों के साथ मकान में ताला लगाकर लुकवासा किसी काम से गए हुए थे। इधर सूना मकान देखकर अज्ञात चोरो ने मकान पर धावा बोल दिया।

चोरो ने सबसे पहले मकान के मु य द्वार  सहित एक कमरे का ताला तोड़ा। बाद में चोरो ने कमरे में रखी अलमारी के लॉकर भी किसी हथियार से तोड़े। चूंकि घर में कोई न होने से चोरो ने आराम से पूरी अलमारी की खानातलाशी ली और लॉकर में रखी सोने की चैन डेढ़ तौला बजनी, एक जोड़ी बाला, एक अंगूठी, ३ पेड़ल, ८ सोने के मोती की माला, सोने का तिलक, ९ जोड़ी चांदी के पायलें सहित २३ हजार रूपए नकद मौजूद थे जिसे चोर अपने साथ चुराकर ले गए।

घटना की जानकारी गुरूवार की सुबह पड़ौसियों ने भगवत को दी जिस पर से वे अपने परिवार के साथ घर पहुंचे तो देखा तो कमरे में रखी अलमारी के लॉकर टूटे पड़े है और कमरे में पूरा सामान बिखरा हुआ है। इसके बाद फिजीकल पुलिस को सूचना दी गई जिस पर से मौके पर पहुंची पुिलस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर इस मामले में पीडि़त भगवत की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैै।