रूपयों के लेनदेन को लेकर भिड़े युवक, एक घायल

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंची बरोद में बीती शाम दो युवक रूपयों के लेनदेन को लेकर भिड़ गए। जिसमें एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिए से हमला कर दिया। घटना में कल्ली पुत्र मानव बाल्मिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे इलाज के लिए अस्पताल में स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल युवक कल्ली की मां क्रांतिबाई की फरियाद पर से आरोपी रिंकू बाथम पुत्र हरभजन बाथम के खिलाफ भादवि की धारा 307, 294 सहित एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्ली बाल्मिक को रिंकू बाथम के बीच लेनदेन को लेकर पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद समय चला आ रहा है। कल शाम करीब 7:30 बजे कल्ली शराब के नशे में गांव में घूम रहा था। तभी आरोपी रिंकू ने उससे अपने रूपये मांग लिए। जिस पर कल्ली ने उसे गाली देनी शुरू कर दी।

जिससे रिंकू बौखला गया और उसने सरिए से कल्ली के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर रास्ते में गिर गया। जब इस घटना की जानकारी कल्ली की मां क्रांतिबाई को लगी तो वह उसे लेकर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। बाद में उसने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।