संगमरमर के पत्थर गिरने से दो मजदूूर घायल

करैरा। बाजार से एक मिनी मेटाडोर में संगमरमर पत्थर भरकर आईटीवीपी परिसर ले जा रहे दो मजदूरो पर पत्थर गिरने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनो के पैर फै्रक्चर बताए जा रहे है।

करैरा निवासी फेरन सिंह पुत्र नवल सिंह तथा अमर सिंह दोनो बुधवार की शाम एक मिनी मेटाडोर में बाजार से संगमरमर पत्थर भरकर आईटीवीपी परिसर ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक माल खाली करते समय दोनो मजदूरों पर यह पत्थर जा गिरे जिससे दोनो मजदूरो के पैर फै्र्रक्चर हो गए जिसके बाद दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी हैै।

चन्द्रकला ने दाखिल किया जनपद सदस्य का आवेदन
बदरवास। बदरवास में जनपद सदस्य के लिए बुधवार को कुल ४ नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान जनपद अध्यक्ष चन्द्रकला धनपाल सिंह यादव ने भी अपना नामंाकन भरा है। इसके अलावा सरपंच पद के लिए कुल १० आवेदन आज आए हैै।