पूर्ण आहुति और भण्डारे के साथ संपन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा

शिवपुरी। गांधी पार्क मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत् कथा के कल अंतिम दिन सुदामा चरित्र और पारिक्षित मोक्ष कथा के साथ पूरी हुई और आज पूर्ण आहुति और भण्डारे के साथ कथा का समापन हुआ।

भण्डारा दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुआ। उससे पहले हवन पूजन कर समिति के लोगों ने पूर्ण आहुति दी। कथा का वाचन युग पुरूष महामण्डलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी के शिष्य आध्यात्मिक कथा व्यास स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि जी महाराज के द्वारा किया जा रहा था।

बीती 16 दिसम्बर से कलश एवं शोभा यात्रा के साथ भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान विष्णु के सभी अवतारों की कथा को संक्षिप्त रूप से कथा व्यास ज्योतिर्मयानंद गिरि जी महाराज द्वारा भक्तों को बताई। वहीं कृष्ण जन्मोत्सव और होली उत्सव भी कथास्थल पर बड़ी धूमधाम से बनाया गया। कल अंतिम दिन विवाह चरित्र, सुदामा चरित्र और पारिक्षित मोझ की कथा सुनकर वहां मौजूद भक्तगण भावुक हो उठे। 

वहीं कथा के अंत में होली उत्सव भी मनाया गया और कथा को विश्राम दिया गया। वहीं आज सुबह कथास्थल गांधी पार्क मैदान में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मु य यजमान सहित समिति के सदस्यों ने सपत्नीक यज्ञ में पूर्ण आहुति दी। इसके बाद विशाल भण्डारे का आयोजन कथा प्रांगण में किया गया जो दोपहर से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा।