घरेलू महिलाऐं भी लड़ रहीं नगरीय निकाय का चुनाव

शिवपुरी। नगरपालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 5 में इस बार पार्षद पद का चुनाव अनूठा होने जा रहा है। यहां भाजपा उम्मीदवार श्रीमती ममता सोनी और कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती किरन सेन के बीच सीधा संघर्ष है। यह चुनाव इसलिए भी अनूठा है कि चुनाव लडऩे वाली दोनों महिलाएं गैर राजनैतिक और घरेलू महिलाएं हैं। उनके पति भी राजनीति से नहीं जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि इस वार्ड में काफी शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रचार चल रहा है।

पिछले चुनाव में यह वार्ड वार्ड क्रमांक 6 गिना जाता था। उस समय यह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था तथा भाजपा उ मीदवार मनीष गर्ग ने कांग्रेस उ मीदवार संतोष शर्मा को विशाल बहूमत से पराजित किया था। लेकिन नए परिसीमन में यह वार्ड वार्ड क्रमांक 5 के रूप में तब्दील हो गया। आरक्षण में यह वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ। वार्ड में इस केटेगिरी में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में कोई महिला नेत्री नहीं थी। इसीलिए किसी न किसी को तो टिकट दिया जाना था। भाजपा ने यहां पार्टी नेता मनोज मंगल जौली की सिफारिश पर सर्राफा व्यवसायी पप्पू सोनी की पत्नी को उ मीदवार बनाया। 

पप्पू सोनी और उनकी पत्नी राजनीति में कभी सक्रिय नहीं रहे। पप्पू सोनी अपने व्यवसाय में और ममता सोनी चौके चूल्हे तक सीमित रहीं। वहीं यही स्थिति कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती किरन सेन की रही। सूत्र बताते हैं कि टिकट के लिए कांग्रेस को उन्हें मनाना पड़ा। श्रीमती किरन सेन के ससुर स्व. मन्या हलवाई के नाम से प्रसिद्ध थे और उनके पति भी भैरो बाबा मंदिर के सामने इसी व्यवसाय में संलग्र हैं। राजनीति में आने की श्रीमती किरन सेन ने सोचा भी नहीं था, लेकिन भाग्य दोनों महिलाओं श्रीमती ममता और श्रीमती किरन को राजनीति में ले आया। दोनों महिलाओं के पतियों ने प्रचार अभियान की बागडोर संभाल रखी है, लेकिन अरूचि के कारण प्रचार अभियान जोर नहीं पकड़ पा रहा और दोनों ही प्रत्याशी मुद्दे भी नहीं उठा रहे। इन कारणों से इस वार्ड का मतदाता भी उदासीन बना हुआ है। उसे समझ नहीं आ रहा कि वह किसे वोट दें और किसे नकारें।

पुलिस सहायता केन्द्र उद्घाटन की प्रतिक्षा में
शिवपुरी- कस्बे में बस स्टेण्ड क्षेत्र में टीआई सुनील श्रीवास्तव ने नई चौकी पर पुलिस सहायता केन्द्र का निर्माण किया है। पुलिस सहायता केन्द्र पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। अब सिर्फ उद्घाटन की प्रतिक्षा है। टीआई श्रीवास्तव ने बताया कि इसके शुभारंभ के लिए एसपी साहब की स्वीकृति की प्रतिक्षा की जा रही है। जैसे ही उद्घाटन के लिए उनका समय मिलेगा। वैसे ही पुलिस सहायता केन्द्र शुरू कर दिया जाएगा।

नगर पंचायत चुनाव को लेकर थाने मेें प्रषिक्षण सम्पन्न
बैराड- नगर पंचायत बैराड में आगामी चुनाव के चलते पुलिस थाना प्रांगण में अधिकारी और कर्मचारीओं का प्रशिक्षण स पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के चलते प्रशिक्षण प्राचार्य व्ही.के. पाण्डे, एस. डी. ओपी. राम राज सिंह तोमर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पोहरी के सभी 5 थानों के पुलिस के अधिकारी कर्मचारीओं ने प्रशिक्षण लिया। इस मौके पर थाना प्रभारी आनन्द राय गोवर्धन प्रभारी संजय वरैया गोपालपुर प्रभारी डी. डी. शर्मा थाना प्रभारी पोहरी राकेश सिंह गुवरेला के. पी. शर्मा भगवान लाल जाटव अजय पटेल उदम सिंह परमार आर. एस. चोकोरिया सहित 5 थानों का स्टाफ मौजूद था।