गोलपहाडिया पर उमडी भीड, कथा और भण्डारे के साथ हुआ भव्य समापन

बैराड। बैराड से कुछ दूरी पर स्थिति तालाब के पास गोल पहाडिया पर स्थिति ठाकुर बाबा के मन्दिर पर श्रीराम कथा का आयोजन बैराड नगर के लोगो के सहयोग से किया गया। मन्दिर पर पिछले 8दिन से लोगो का हुजूम देखने को मिल रहा था।

दिन पर दिन श्रदालुओं की भीड उमडी रही महन्त रामदास(रामू बाबा)को नगरबासियों का आपार सहयोग  मिला। इस कार्यक्रम के चलते आज विशाल भण्डारे का आयोजन समिति द्वारा रखा गया। इस भण्डारे में बैराड नगर सहित आस-पास के लगभग 50 से 55 हजार लोगो का आयोजन रखा गया। सुबह 9 बजे से ही श्रदालुओं का आगमन प्रार भ हो गया। जो देर रात तक चलता रहा इस कार्यक्रम में बैराड नगर के लोगो ने दिल खोलकर सहयोग दिया।

बैराड नगर के दुकानदारों ने बाजार बन्द कर गोलपहाडिया पर पहुचने की कृपा की। कार्यक्रम में लोगो ने बढ-बढ कर हिस्सा लिया। विदित हो हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजक समिति द्वारा इस कार्यक्रम को रखा गया। पिछले दो वर्ष से इस मन्दिर पर अखण्ड रामायण का पाठ भी चल रहा है। तथा चारो ओर वृक्षारोपण कर चारो ओर सुन्दरता की अद्भुत छवि महन्त रामबाबू द्वारा बना दी गई है।