वार्ड क्रंमाक 4 मेें प्रत्याशी ने कराई रैली के रूप में मतदाताओं की परेड

शिवपुरी। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशी अपना शक्ति प्रर्दशन कर रहे है। इसी क्रम में वार्ड क्र.4 में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड रही वर्षा संजय गुप्ता (पप्पू)ने आज वार्ड में रैली निकाल अपना शक्ति प्रर्दशन कर अपने प्रतिद्ववंद्वी जोर को झटका धीरे से दे दिया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्र.4 में त्रिकोणीय मुकाबला है भाजपा से इस वार्ड  में डॉ. रीता गुप्ता चुनाव लड रही है और कांग्रेस से हीरा निर्भय सरदार उ मीदवार है और निर्दलीय उ मीदवार कांग्रेस के पूर्व पार्षद संजय गुप्ता की पत्नि वर्षा संजय गुप्ता (पप्पू)चुनाव लड रहे है।

आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी वर्षा संजय गुप्ता ने अपनी रैली अपने घर जवाहर कॉलीनी से शुरू की ओर जैसे-जैसे ये रैली आगे बडती गई वार्ड के निवासीयो ने अपनी प्रत्याशी वर्षा संजय गुप्ता (पप्पू) का भव्य स्वागत किया और इस रेली में सैकडो समर्थक ने हिस्सा लिया।

वार्ड में घर-घर अपना समर्थन मांग रही वर्षा संजय गुप्ता (पप्पू) ने बुर्जगो से आर्शीवाद लिया और अपने वार्ड को नगर में आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प लिया। इस विशाल रैली को देखकर आमजनता कह रही थी की यह रैली नही है बल्कि वार्ड के मतदाताओ की परेड है। जो अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लेकर सडकों पर उतरी है।