नंदनी शर्मा बनीं महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री

शिवपुरी। विगत दिवस महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें शिवपुरी से कांग्रेस नेता महेन्द्र शर्मा की पत्नी नंदनी शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति में महत्वपूर्ण पद की जि मेदारी दी गई।

कार्यकारिणी में श्रीमती शर्मा को महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पद प्राप्त होने पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा और प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान सहित पूर्व केन्द्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है।

इस महत्वपूर्ण पद की जि मेदारी मिलने पर उनके स्नेहियों, परिवारजनों एवं कांग्रेसी नेताओं ने बधाइयां प्रेषित कीं हैं। बधाई देने वालों में ग्राम रई के सरपंच रामसहाय पाराशर, ग्राम बनौटा के सरपंच बृजमोहन, बगरवारा सरपंच लखन लोधी, नवल पाराशर, दिनेश पाराशर, मंजू शर्मा, अनीता शर्मा शामिल हैं।