युक्तियुक्तकरण को लेकर कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

शिवपुरी। शिक्षा विभाग मे विसंगति पूर्ण आदेशों को लेकर होने जा रहे युक्तियुुक्तकरण को लेकर कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। जिसमे धरना ज्ञापन व कोर्ट मे अपना पक्ष मजबूती से रखने का मन मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन बना चुके हैं। संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ प्रथम चरण मे आज 17 अक्टूवर को जिलाधीश को ज्ञापन सौपने जा रहा है।

 प्रेस को जारी विज्ञप्ति में संयुक्त मोर्चा के राजेन्द्र पिपलौदा, रशीद खान शाविर, अजमेर सिंह, राजकुमार सड़ैया, कमलकांत कोठारी, मोह मद राशिद, एम.के.शर्मा, अरविन्द सरैया, सुनील उपाध्याय, स्नेह रघुवंशी ने वताया कि मध्य सत्र मे विसंगति पूर्ण आदेशों को लेकर होने जा रहे युक्तियुक्तकरण को लेकर एक आपात बैठक आहूत की गई थी जिसमे युक्तियुक्तकरण को रोकने एवं शासन द्वारा घोषित युक्तियुक्तकरण नीति की विसंगतियों को लेकर आयुक्त लोकशिक्षण एवं षिक्षा मंत्री को भी अवगत कराने का फैसला लिया है। संगठनों का तर्क है कि शासनादेश मे पर्याप्त विसंगतियां है जिन्हे दूर किये बिना युक्तियुक्तकरण करना शिक्षकों के साथ अन्याय होगा। शासन का आदेश है कि वर्ष मे दो बार डीपीसी होना अनिवार्य है मगर इस आदेश को दरकिनार कर वगैर पदोन्नति किये बिना युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। 

कर्मचारी संगठनों की मांग है कि युक्तियुक्तकरण से पहलेे शिक्षकों एवं अध्यापकों की पदोन्नति की जाये। कर्मचारी संगठनों ने आरोप लगाते हुये वताया कि गजट मे विषयवार पदक्रम सूची जारी करने की व्यवस्था दी गई है जब्कि युक्तियुक्तकरण मे भाषा और जीव विज्ञान के षिक्षकों को काई स्थान नही दिया गया है जब्कि पदोन्नति नियम 1973 मे सहायक शिक्षकों की पदक्रम सूची विषयवार संधारित करने का प्रावधान है। अध्यापक संवर्ग के युक्तियुक्तकरण करने मे भी अनेक विसंगतियां इस आदेश मे हैं। युक्तियुक्तकरण मे तमाम विसंगतियों को लेकर संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों की कोर्ट समिति भी बनाने जा रहा है जो कोर्ट मे कर्मचारियों का पक्ष मजबूती से रखेगी। 

संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ आज 17 सित बर को शांय 4:30 पर जिलाधीश को ज्ञापन सौपेगा तथा युक्तियुक्तकरण से पहले पदोन्नति नही करने व अन्य मांगे पूरी न होन पर 28 सित बर से धरना देगा। संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के राजेन्द्र पिपलौदा, रशीद खान शाविर, अजमेर सिंह, एम.के.शर्मा, राजकुमार सड़ैया, कमलकांत कोठारी, मोह मद राशिद, सुनील उपाध्याय, अरविन्द सरैया, स्नेह रघुवंशी, राजू गर्ग, कैलाश शर्मा, महेश शर्मा सिरसौद, संजय भार्गव, मनमोहन जाटव आदि ने ज्ञापन धरना को सफल बनाने की अपील की है।