नपा चुनाव में कांग्रेस ने विजय शर्मा को बनाया पर्यवेक्षक

शिवपुरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव हेतु युवक कांग्रेस शिवपुरी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। श्री शर्मा को 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आमंत्रित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव के निज सचिव राजेन्द्र यादव ने श्री शर्मा को पर्यवेक्षक बनाए जाने की जानकारी पत्र लिखकर दी। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि श्री शर्मा को किस नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत में पर्यवेक्षक पद की जि मेदारी सौंपी गई है। बताया जाता है कि इसका खुलासा 15 अक्टूबर को श्री शर्मा के भोपाल पहुंचने पर होगा।