कर्ज से परेशान महिला ने गटका जहर

शिवपुरी। शहर के सईषपुरा क्षेंत्र में ढ़ीमर मौहल्ला में रहने वाली एक महिला ने बीते रोज कर्र्ज से परेशान होकर जहर गटक लिया। इसके बाद महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं महिला के पति ने एसपी को एक शिकायती आवेदन सौंपकर इस मामले में उसकी पत्नी को समझाने व उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

सईषपुरा के ढ़ीमर मौहल्ला में रहने वाली महिला बेबी पत्नी धनीराम शाक्य ने 6 अक्टूबर को जहर गटक लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने स्व सहायता समूह के खाते से कुछ लोन निकाला था जिसकी राशि उसने खर्च कर दी तथा उसकी किश्ते भी अदा नहीं की वहीं कुछ अन्य महिलाओ से भी उसने कर्जा ले लिया जिसके बाद आए दिन महिला बेबी को कर्ज के चलते कर्जा देने वाले लोग परेशान करने लगे।

इसी कर्ज के चलते ताने मारने वालो से परेशान होकर उसने जहर गटक लिया। इस मामले में महिला के पति ने उचित कार्रवाई की मांग की है।