कर्मचारी मोर्चा का 28 अक्टूबर का धरना स्थगित

शिवपुरी- शिक्षा विभाग मे शिक्षकों एवं अध्यापकों की पदोन्नति नही किये जाने से कर्मचारी संगठनों मे भारी रोष व्याप्त हो गया है। जिसको लेकर संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ द्वारा 28 अक्टूबर से जिलाधीश कार्यालय के सामने धरना देने का निश्चय किया गया था। जिसको निर्वाचन प्रक्रिया एवं अवकाशों को प्रतिबंधित किये जाने पर स्थगित कर दिया गया है।

 प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे संयुक्त मोर्चा के राजेन्द्र पिपलौदा, रशिद खान साबिर, अजमेर सिंह यादव, एम.के.शर्मा, राजकुमार सरैया, अरविन्द सरैया, स्नेह रघुवंशी, धमेन्द्र सिंह रघुवंशी, मोह मद रासिद, दुर्गाप्रसाद ग्वाल ने बताया कि शिवपुरी जिले मे पदोन्नति पूर्व होने जा रहे युक्तियुक्तकरण को लेकर 28 अक्टूबर से धरना आंदोलन करने का निश्चय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा लिया गया था जिसको नर्वाचन प्रक्रिया एवं जिलाधीश महोदय द्वारा कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाने के कारण स्थगित कर दिया गया है। परंतु संयुक्त मोर्चा का कहना है कि शिक्षकों एवं अध्यापकों की पदोन्नति हेतू संघर्ष जारी रहेगा। 

म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं रसीद खान साबिर ने जिलाधीश महोदय एवं जिला शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है श्योपुर जिले सहित अन्य जिलों मे पदोन्नति की जा रही है तो शिवपुरी मे पदोन्नति क्यों नही की जा रही है। और कहा कि भविष्य मे पदोन्नति प्रक्रिया मे काउंसलिंग निष्पक्ष कराने हेतू पूर्व मे रिक्त पदों की सूची एवं पात्र शिक्षकों की सूची पोर्टल पर सार्वजनिक करने एवं काउंसलिंग मे प्रत्येक एक पद भरे जाने के पश्चात बाहर सूचना पटल पर रिक्त पद के आगे शिक्षक एवं अध्यापक का नाम अंकित करने के पश्चात दूसरे शिक्षक की काउंसलिंग करने की मांग की है। 

और कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया मे किसी भी प्रकार की कोताही कर्मचारी संघों द्वारा वर्दाश्त नही की जायेगी। और न ही पदोन्नति से पूर्व युक्तियुक्तकरण होने दिया जायेगा। तथा जिलाधीश महोदय मांग की है कि अध्यापक एवं शिक्षकों की पदोन्नति शीघ्र हो जिसके पश्चात युक्तियुक्तकरण की प्रकिया प्रारंभ की जाये। मांग करने वालों मे कर्मचारी मोर्चा के सुनील उपाध्याय, विष्णु रघुवंशी, मनमोहन जाटव, संजय भार्गव, कैलाश शर्मा, राजू गर्ग, महेष शर्मा सिरसौद, महेष भार्गव, राजेन्द्र जैन, कल्याण वर्मा दुल्हारा, शक्तिस्वरूप पाराषर, सीएस सारस्वत, शशि शिवहरे, रूकशाना बानों, हुकुम सिंह राजे, अमानउल्ला खांन, विवेकवर्धन शर्मा, अमानउल्ला खां, प्रदीप शर्मा, आर के गुप्ता, बृजमोहन जाट, भागीरथ रघुवंशी, सत्येन्द्र भट्ट, जगदीश वर्मा, मोतीलाल खंगार, कृष्णा चतुर्वेदी, दिलीप त्रिवेदी, विपिन पचौरी, आदि शामिल हैं।