पर्यवेक्षकों के समक्ष कांग्रेसी उलझे

शिवपुरी। नगर पालिका, नगर परिषद के चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर से आये पर्यवेक्षकों के समक्ष ही अपने-अपने लोगों के दावे प्रस्तुत करते समय कांग्रेसी आपस में उलझ गए यहां तक कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के साथ हाथापाई कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद के चुनावों के लिए ग्वालियर से आये पर्यवेक्षक दर्शन सिंह कुशवाह एवं अशोक चौधरी के साथ स्थानीय कांग्रेसजनों की बैठक साक्षी मैरिज गार्डन में चल रही थी। जहां पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं पार्षदी के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाना थी नगर परिषद उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव (भोले)तथा बल्ली ठेकेदार द्वारा अपने-अपने लोगों के नाम सुझाये गए बस इसी बात को लेकर भूपेन्द्र यादव व बल्ली ठेकेदार आपस में उलझ गए।

गौर तलब तथ्य यह है कि बदरवास क्षेत्र में गत 40 वर्षो से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लाल साहब के गढ के रूप में जाना जाता है। उनके उपरांत उनकी विरासत को उनके पुत्र भूपेन्द्र यादव संभाल रहे हैं। जिनकी स्वीकृति के आधार पर ही प्रत्याशियों का चयन होता रहा है। लेकिन कांग्रेस के अन्य गुट द्वारा ईगो को ठेस पहुंचाया जाना ही झगड़े का प्रमुख कारण बना।