स्वास्थ्य सचिव ने ग्राम झण्डा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शिवपुरी। स्वास्थ्य सचिव पंकज अग्रवाल ने आज नरवर विकासखण्ड के ग्राम झण्डा में जाकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उन्होंने ग्राम झण्डा में ही मरीजों की जांच के लिए अस्थाई प्रयोगशाला स्थापित करने के निर्देश दिए।

सचिव ने ग्रामीणों से चर्चा की और स्थानीय शासकीय माध्यमिक विद्यालय में संचालित अस्थाई अस्पताल में मरीजों से उनके चल रहे उपचार के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने सचिव को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में अवगत कराया और उनके तत्काल निराकरण की मांग की। स्वास्थ्य सचिव श्री अग्रवाल के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करैरा एके चांदिल, डॉ एलएस उचारिया व ब्लॉक मेडीकल ऑफिसर भी उपस्थित थे।

इसी क्रम में सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं एक्सरे मशीन, प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण करके लैब प्रभारी निरपाल सिंह चौहान को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर विकासखण्ड करैरा स्वास्थ्य अधिकारी नारायण सिंह चौहान उपस्थित थे। स्वास्थ्य सचिव ने करैरा के एक निजी अस्पताल में झण्डा ग्राम के उपचार करा रहे 8 मरीजों से भी भेंट की।