दहेज में 2 लाख नहीं दिए तो किया बहू को प्रताडि़त

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेंत्र के ग्राम फूटेरा में रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि महिला के ससुरालपक्ष के तीनो लोगो ने दहेज में 2 लाख रूपए की मांग की थी तथा मांग पूरी न होने पर तीनो उसे प्रताडि़त करने लगे।

ग्राम फूटेरा में रहने वाली महिला कृति(24) पत्नी नीरज लोधी का विवाह 6 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके बाद कुछ दिन तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन इसके बाद महिला का पति नीरज, ससुर प्रताप व सास संपत बाई दहेज में कृति से 2 लाख रूपए नकद लाने की मांग करने लगे जिस पर से महिला इस मांग को पूरी नहीं कर पाई और इसके बदले ससुराली उसे लगातार प्रताडि़त करने लगे।

ससुरालीयों से परेशान होकर महिला ने बीते रोज इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में की जिसके बाद पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।