तुलसी आश्रम पर श्रीमद् भागवत कथा आज से

शिवपुरी। बड़े हनुमान मंदिर तुलसी आश्रम पर आज से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है। जिसकी विशाल कलश यात्रा आज राज-राजेश्वरी मंदिर से निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कथास्थल तुलसी आश्रम पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भागवत कथा के साथ-साथ श्रीहित मण्डल की रासलीला का भी आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।

विदित हो कि तुलसी आश्रम पर प्रतिवर्ष श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाता है और इसी तारत य में इस वर्ष भी कथा का आयोजन किया जा रहा है जो आज से प्रारंभ होकर 7 दिनों तक चलेगी। कथा के प्रथम दिन राज-राजेश्वरी मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई न्यूब्लॉक भगवान सहस्त्रबाहु चौराहे से होती हुई कथास्थल तुलसी आश्रम कत्था मील पहुंची। कलश यात्रा का भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन चौराहे हंस बिल्डिंग पर शिवगोपाल शिवहरे परमार्थ समिति द्वारा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल और फलों का विरतण कर स्वागत किया।

कलश यात्रा का शहर के अनेकों स्थानों पर स्वागत किया गया। बड़े हनुमान मंदिर के महंत पुरुषोत्तमदास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद भागवत कथा का वाचन व्यासपीठ पंडित सुमित कृष्ण शास्त्री जी करेंगे। वहीं भागवत कथा के बाद श्रीहित मण्डल की रासलीला का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम पुरुषोत्तम दास महाराज के सानिध्य में आयोजित किए जा रहे हैं। भागवत कथा के यजमान श्रीमती निर्मला एमएन तिवारी हैं।