महिला ने जहर का सेवन किया, हालत गंभीर

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के नौहरीकलां गांव की निवासी विवाहित महिला श्रीमती आशा पत्नी दामोदर पाल उम्र 30 वर्ष ने कल आत्महत्या करने के उद्देश्य से जहर का सेवन कर लिया।

बताया गया उक्त महिला को  उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा उसकी नाजुक हालत देखकर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आशा ने किन कारणों से जहर का सेवन किया। बताया जाता है कि जब घर में कोई नहीं था तब आशा ने जहर पी लिया। परिवार के सदस्यों के घर में आने के बाद उसे इलाज के लिए जिला
चिकित्सालय ले जाया गया।