एडीएम को उल्लू बनाते रहे नपा कर्मचारी, 40 मिनिट तक नहीं दी एक फाइल

शिवपुरी। कल सयुक्त कलेक्टर एसएल प्रजापति ने नपा शिवपुरी कार्यालय का अचानक निरिक्षण किया और वहां व्यवस्थाए देखी उन्होने एक फाईल को 40 मिनिट तक मागंते रहे उन्हें फाईल क्या उसके दर्शन नही हो पाए। आप ही सोच सकते है कि आम जन का क्या होता होगा नपा में।

संयुक्त कलेक्टर एसएल प्रजापति ने नपा में अचानक निरिक्षण के उदेश्य से गए और उनको देखकर नपा के कर्मचारी एक-एक कर खिसक लिए। उन्होने एक फाईल को जांच हेतु मगवायां तो नपा के कर्मरचारियों ने उन्हे 40 मिनिट तक घुमाया और अंत मेें कह दिया कि फाईल सबइंजिनियर पांडे के घर रखी है। उनका मोबाईल लग नही रहा है।

जनता को ये जानकारी हुई कि कलेक्टर निरिक्षण करने नपा में आए तो जन-मानस ने उस रूम को घेर लिया जंहा सयुक्त कलेक्टर निरिक्षण के लिए बेठै थे जनता प्रजापति साहब को अपनी समस्याए गिनाने लगे किसी ने कहां कि मेंरा राशन कार्ड नही बन रहा किसी ने कहा कि मेरें बच्चो की समग्र आईडी गलत हो गई है।

संयुक्त कलेक्टर यह सब देख कर जनता के सामने कर्मचारियों को लताड लगाई और कहा कि में पूरी की पूरी रिर्पोट कलेक्टर साहब को पेश करूगां, जनता से घिरे प्रजापति साहब भी वहां से धीरे से खिसकना पड़ा।

अब आप ही बताईए कि एक सयुक्त कलैक्टर का एक फाईल के लिए 40 मिनिट तक वेट करना पड़ा उसके बाद भी उस फाईल के दर्शन नही कर पाए तो जनता की क्या औकात कि वह अपना काम समय से बिना प्रसाद के और बिना परिक्रमा के करा ले, करा भी कैसे कर सकता है, नपा कार्यालय क्षेत्र रिशिका माई का सिंहासन क्षेत्र जो ठहरा।