शिवपुरी में संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित होगी

शिवपुरी। विद्यार्थियों को चरित्रवान और संस्कारवान बनाने हेतु पब्लिक पार्लियामेंट (आप और हम) द्वारा संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 17 अगस्त रविवार को सुबह नौ बजे साइंस कॉलेेज शिवपुरी में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में जूनियर और सीनियर वर्ग में होगी। जूनियर वर्ग में कक्षा 5 से 8 तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।  दोनों वर्ग की प्रतियोगिता को नगद राशि के साथ शिवपुरी के विशिष्ट स मान से स मानित किया जाएगा।

पब्लिक पार्लियामेंट द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि शिवपुरी शहर के विद्यार्थियों को देशभक्त, गुरुभक्त, मातृ-पितृ भक्त, धार्मिक, चरित्रवान और संस्कारवान बनाने के प्रयास में भारतीय संस्कृति एवं हमारे महापुरुषों के प्रति निष्ठाभाव जगाने व उनकी जीवन शैली को आत्मसात करने हेतु तथा उनके बताए मार्ग का अनुशरण करने हेतु संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी बाल भवन वीर सावरकर उद्यान, किसान बूट हाउस गांधीचौक पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ प्रतियोगी को संबंधित विषय की पुस्तक भी दी जा रही है।