पद्मा शर्मा को वागीश्वरी पुरुस्कार

शिवपुरी। म. प्र. हिन्दी साहित्य स मेलन भोपाल द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित वागीश्वरी पुरुस्कार के लिए डॉ पद्मा शर्मा का कहानी संग्रह 'जलसमाधि एवं अन्य अन्य कहानियाँ"  का चयन किया गया है। कविता, गीत, कहानी, उपन्यास तथा निबन्ध-आलोचना विधा में हिन्दी साहित्य स मेलन द्वारा प्रतिवर्ष वागीश्वरी पुरुस्कार प्रदान किए जाते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ आलोचक धनंजय वर्मा की अध्यक्षता में और वरिष्ठ कथाकार सुधा अरोड़ा (मुंबई) के मु य आतिथ्य में नौ फरवरी को भोपाल में आयोजित समारोह में यह पुरुस्कार प्रदान किए जायेंगे। पद्मा शर्मा के इस कहानी संग्रह में सोलह कहानियाँ हैं, जिनमें से कुछ कहानियों का तेलुगु तथा अन्य भाषाओं में अनुवाद हो चुका है तथा एक कहानी पर टेलीफिल्म भी बनाई जा रही है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी डॉ शर्मा को जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से 'हिन्दी सेवी सम्मान' तथा अन्य पुरुस्कारों में प्रज्ञा भारती,कमलेश्वर स्मृति पुरुस्कार, राधेश्याम चितलांगिया पुरुस्कार भी प्रदान किए जा चुके हैं। 

जिया न्यूज चैनल ( टी व्ही चैनल) द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित साक्षात्कार का भी सीधा प्रसारण सात दिसंबर को किया गया था। वागीश्वरी पुरुस्कार हेतु चयन होने पर प्रो परशुराम शुक्ल विरही, डॉ ए एल शर्मा, डॉ एल डी गुप्ता, डॉ एच पी जैन, डॉ संध्या भार्गव, प्रमोद भार्गव, डॉ के एन उपाध्याय, मृगांक ढेंगुला, पुरुषोश्रम गौतम, डॉ जी पी शर्मा, डॉ मधुलता जैन, डॉ लखनलाल खरे तथा डॉ कामिनी आदि ने बधाइयाँ दी हैं।