यशोधरा राजे सिंधिया ऐसा कैसे कर सकतीं हैं: वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी

शिवपुरी। यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा शराब के देशी ठेको पर अंग्रजी शराब के बेचे जाने के समर्थन पर शिवपुरी के पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि, मानव स्वाथ्य से ज्यादा विकास नही होता।

सरकारों को अपने राजस्व से ज्यादा आम नागरिको की स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। यशोधरा महिला होते हुए इस नई नीति का समर्थन कैसे कर सकती है,ये समझ से परे है।

इस मुद्दे पर पुर्व विधायक ने कहा कि इस नई नीति से मध्य प्रदेश शासन को अतिरिक्त राजस्व की बढोतरी तो होगी, परन्तु में मंत्री महोदय से ये कहना चाहता हुं कि राज्स्व तो नागरिको की सुविधाओ के लिए ही खर्च होता है,परन्तु विकास मानव के स्वास्थय से ज्यादा नही होता है। एक डॉक्टर भी अपने मरीज को स्वास्थय लाभ देने के लिए परहेज के लिए कहता है। परन्तु मध्यप्रदेश सरकार नागरिको के जीवन को गिरवी रखकर विकास की बात कर रही है

में अंचाभित हुं कि महिला होने के नाते मंत्री महोदय इस नीति का समर्थन सिर्फ इसलिए कर रही है कि उनकी सरकार के राजस्व में वृद्वि हो, बल्कि महिला होने के नाते मंत्री महोदय को इसका विरोध करना था। क्यो कि जिस महिला का पति शराब पीकर घर आता है और अपनी पूरी कमाई शराब में खर्च कर देता है, तो एक महिला को घर चलाने में कितनी समस्या आती है इस महिला के दर्द को सिर्फ महिला ही समझ सकती है।

अगर यशोधरा राजे प्रदेश की जनता का हित चाहती है तो इस नीति का ही नही बल्कि पुरे प्रदेश में शराब नही बंद का समर्थन करना चाहिए।

———————————————————————
इस मामले पर आपकी प्रतिक्रियाएं सादर आमंत्रित हैं। समर्थन हो या विरोध हम दोनों पक्षों का सादर स्वागत करते हैं। कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं नीचे कमेंट बॉक्स में दर्ज करें या हमें ईमेल करें।