ईको सेन्टर लुधावली पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का होगा सम्मान

शिवपुरी-म.प्र. वन कर्मचारी संघ जिला शाखा शिवपुरी संगठन द्वारा आगामी 12 जनवरी को स्थानीय ईको सेन्टर फॉरेस्ट कॉलोनी कै पस लुधावली में मकर संक्रांति एवं नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में वन विभाग से वर्ष 2012-13 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की शरूआत श्रीरामचरि मानस अखण्ड पाठ के साथ होगा जिसके समापन अवसर पर कार्यक्रम एवं भण्डारे का आयोजन किया गया है। आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल ने बताया कि संघ के नव वर्ष मिलन एवं मकर संक्रांति समारोह के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार हो गई है जिसमें मु य अतिथि शरद गौड़ मु य वन संरक्षक होंगें जबकि विशिष्ट अतिथिद्वयों में डी.के.अग्रवाल वन संरक्षक सा.वन मण्डल, आर.डी.महला वन संरक्षक, टी.एस.सुलिया संचालक वन विद्यालय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय पाण्डे प्रांताध्यक्ष म.प्र.वन कर्मचारी संघ भोपाल, आमोद तिवारी प्रांताध्यक्ष वन सेवा संघ भोपाल एवं चन्द्रशेखर शर्मा उप प्रांताध्यक्ष म.प्र.कर्मचारी कांग्रेस करेंगें।

आगे जानकारी देते हुए मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल ने बताया कि संगठन द्वारा आगामी 12 जनवरी को मकर संक्रांति एवं नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम श्रीरामचरित मानस का अखण्ड पाठ पं. गोकर्ण जी एवं पं.दिनेश शुक्ल के श्रीमुख द्वारा 11 जनवरी को प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होकर 12 जनवरी 2014 को समापन होगा तत्पश्चात कार्यक्रम के समापन अवसर पर भण्डारा एवं सहभोज का आयोजन किया गया है। मप्र वन कर्मचारी संघ के सचिव अखिलेश चतुर्वेदी, मप्र वन दै.वे.भोगी कर्म.संघ के वृत्त अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री विवेक रंजन सिंह ने मप्र वन कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यों के साथ-साथ समस्त वनकर्मियों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।