स्कूटर की टक्कर से महिला घायल

शिवपुरी- देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटे लुहारपुरा में एक महिला स्कूटर की टक्कर लगने से घायल हो गई घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सावित्री पत्नि बालगोविन्द ओझा उम्र 52 वर्ष अपने घर पर पानी भर रही थी तभी सामने से आ रहे स्कूटर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।