कलेक्टर की फटकार पर सिविल सर्जन का पलटवार

शिवपुरी। आये दिन हो रही जिला अस्पताल की शिकायतों पर सोमवार को टीएल की बैठक में कलेक्टर शिवपुरी ने सिविल सर्जन को जमकर फटकारा। कलेक्टर आर के जैन भी स्वंय अचानक दौरा कर अस्पताल की में फैली गंदगी और अवव्स्थाओ से रूबरू हो आये थे। कलेक्टर शिवपुरी की फटकार पर सिविल सर्जन ने पलटवार कर दिया है।

सिविल सर्जन डॉ. गोविन्द सिंह ने नई दुनिया ग्वालियर को एक बयान दिया है इस बयान में उन्होने कहा है कि अस्पताल को फाईव स्टार नही बनाया जा सकता है। यह अस्पताल है, यहां दूर-दराज से आये ग्रामीणो का ईलाज किया जाता है। पिछले कई सालो में यहॉ कई बदलाव हुए है। पहले से हालात काफी बदल गए है। एक दम से कोई चमत्कार नही किया जा सकता है।


येन केन प्रकरण कुछ भी हो जिला अस्पताल में आये दिन हो रहे उपद्रव और बवाल के कारण,और इन प्रकरणो को मीडिया द्वारा प्रकाशित करना, कलेक्टर ,द्वारा अचानक निरिक्षण के दौरान आईसीयू वार्ड जनरल वार्ड मे फैली गंदगी को लेकर भी कलेक्टर आर के जैन ने सिविल सर्जन को खरी खोटी सुनाई थी। शायद इसी कारण सिविल सर्जन को कलेक्टर का दखल पंसद नही आ रहा है। इसी कारण वे ऐसा बचकाना बयान दे रहे है।