मुख्यमंत्री के शपथग्रहण में शिवपुरी से जाएंगे डेढ़ हजार कार्यकर्ता

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शपथग्रहण समारोह में शिवपुरी जिले से लगभग 50 बसों और इतनी ही छोटी गाडिय़ों में भरकर लगभग डेढ़ हजार भाजपा कार्यकर्ता भोपाल के जम्भूरी मैदान में पहुंचकर उस क्षण के साक्षी बनेंगे। शपथग्रहण समारोह में पांचों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में भाजपा सरकार की हेट्रिक पर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह का वातावरण है। जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों को सराहकर उनकी सत्ता में वापिसी सुनिश्चित की है। अब जन अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरना भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों से डेढ़ हजार के लगभग कार्यकर्ता विभिन्न साधनों से भोपाल पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे।