इंग्लिश एशोसियेशन की जिलास्तरीय प्रतियोगितायें 22 दिसम्बर से

शिवपुरी। शा.उ.मा.उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में अशोक श्रीवास्तव प्राचार्य के मार्गदर्शन में डॉ.रतीराम धाकड़ वरिष्ठ अध्यापक (अंग्रेजी) द्वारा इंग्लिश एशोसियेशन संचालित प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही है। जो म.प्र. में शासकीय विद्यालयों में शासकीय विद्यालयों में एक मात्र इंग्लिश एशोसिएशन प्रतियोगिता है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता में सम्मलित होने के लिए 15 जनवरी 2013 को 12 बजे तक शा.उ.मा.उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में डॉ.आर.आर.धाकड़ से मिल सकते है। एशोसियेशन में डॉ. आर.आर.धाकड़ द्वारा प्रत्येक रविवार को विद्यालय में छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ प्रतिस्पर्धाओं पर आधारित अंग्रेजी भाषा का शिक्षण कार्य पिछलें पांच वर्षों में शिवपुरी में किया जा रहा है। 

विद्यालय के अतिरिक्त अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की रूचि के आधार पर इंग्लिश एशोसियेशन के प्रभारी द्वारा इस बार तीन प्रतियोगिता शब्दकोष अंत्याक्षरी, तात्कालिक भाषण एवं मिस्टर/मिस इंग्लिश ग्रामर-2014 को जिला स्तर पर संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

उक्त प्रतियोगिता में शब्दकोष अंत्याक्षरी एवं तात्कालिक भाषण दोनो प्रतियोगिताऐं 22 दिसम्बर 2013 को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी। मिस्टर/मिस इंग्लिश ग्रामर-2014 प्रतियोगिता 29 दिसम्बर 2013 रविवार दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा ली जावेगी जिसमें कुल 50 प्रश्न होगें। 

प्रतियोगिता में सम्मलित होने के लिए जिले के किसी भी स्टेडर्ड एवं किसी भी विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी भाग ले सकता है। विद्यार्थी को एक प्रतियोगिता के लिए 20 रूपयें, दो प्रतियोगिता के लिए 40 रूपयें एवं तीनों प्रतियोगिताओं के लिए कुल 50 रूपयें मात्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में वरिष्ठ अध्यापक (अंग्रेजी) डॉ. आर.आर.धाकड़ से पंजीयन करा सकते है। शेष जानकारी के लिए मो. नंबर 94257-69180 पर संपर्क कर सकते है।