पुलिस सुरक्षा पर सवाल: घर में घुसकर लूटपाट का शिकार हुई महिला की मौत

शिवपुरी। गत दिवस कमलागंज क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उस समय सवालिया निशान लगा गया जब एक मूकबधिर महिला के घर बदमाश घुसे और लूटपाट कर महिला से मारपीट की। इस घटना में लूटपाट व मारपीट की शिकार महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन यहां हालत में सुधार ना होने पर महिला की ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

शहर में दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर जहां नागरिक में रोष व्याप्त है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते है कि नगर में सुरक्षा का दायित्व संभाले पुलिस की कार्यप्रणाली उस समय कहां गई थी जब सरेआम बदमाशों ने मूकबधिर महिला के घर हमला कर लूटपाट और मारपीट की। यहां बता दें कि कल मूक-बधिर महिला लक्ष्मी जैन के साथ दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया था। उसके बाद घायल लक्ष्मी को गंभीर हालत में ग्वालियर भर्ती कराया गया था। जहां उसकी आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

यहां बताना लाजमी होगा कि शहर मं बढ़ते क्राईम ग्राफ पर अंकुश लगाने के लिए एसपी महेन्द्र सिंह सिकरवार ने तमात तरह के प्रयास शुरू किए, लेकिन उनका कोई भी प्रयास भी प्रयास आज तक सार्थक सिद्ध नहीं हुआ और उसकी परिणिति यह हुई कि शहर में क्राईम ग्राफ बढ़ता चला गया। कल कमलागंज क्षेत्र में रहने वाली लक्ष्मी जैन पत्नि सुमत जैन के साथ अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दे दिया। मारपीट के बाद गंभीर हालत में लक्ष्मी को ग्वालियर रैफर कर दिया गया, लेकिन वह जिंदगी और मौत  की लड़ाई लड़ते हुए मौत के आगोश में समा गई। लक्ष्मी की मौत की खबर लगते  ही शहरभर में मातम छा गया। वहीं आज सुबह से ही लक्ष्मी के घर पर रिश्तेदारों और शहर के लोगों का हुजूम उमड़ा शुरू हो गया। इस घटना के बाद से लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।