कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैंठक

शिवपुरी। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर और ग्वालियर में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा को लेकर आज महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान अल्प प्रवास पर शिवपुरी आई और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनान के साथ महिलाओं की महती भूमिका निभाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी
साथ ही महिलाओं से आह्वान किया कि हमें कांग्रेस पार्टी को संगठित कर आगामी समय में सरकार बनाना है और इसके लिए सभी एकजुट हो जाए साथ ही 17 अक्टूबर को राहुल गांधी की यात्रा में सर्वाधिक उपस्थिति कांग्रेस पार्टी से महिलाओं की हो यह सुनिश्चित किया जावे।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष माण्डवी चौहान द्वारा ऊषा भार्गव के निज निवास पर प्रदर्शनी कॉलोनी पर अपनी साथी महिला नेत्रियों शोभा शिवहरे मुरैना, प्रियंका किरार विदिशा,सुधा दुबे ग्वालियर, गीता मिश्रा भोपाल के साथ जिला महिला कांग्रेस की बैठक ली जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव एवं 17 तारीख को ग्वालियर आयोजित होने वाली सभा को लेकर बिन्दुवार चर्चा की गयी। बैठक में स्थानीय महिला कार्यकर्ताओं के रूप में ऊषा भार्गव, राधा ओझा, ज्योति यादव, पुष्पा वैश्य, सावित्री गुर्जर, सुनीता भार्गव, मंजेश , सुमन गुर्जर, सुनीता पाठक, रजनी शर्मा, प्रीती गुप्ता, रामसखी लोधी, श्रीमती नायक, पाराशर, प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। इस अवसर पर अन्य कांग्रेस नेत्रियों ने  संगठन मजबूती व राहुल यात्रा को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया।