शिवप्रताप बने किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

शिवपुरी-अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर शिवपुरी के पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं वर्तमान में किसान कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह कुशवाह का मनोनयन किया गया है।

यह मनोनयन केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आर्शीवाद से महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निर्देश पर किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर द्वारा शिवप्रताप सिंह कुशवाह का मनोनयन प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में किया गया है अपने इस मनोनयन पर शिवप्रताप सिंह ने संगठन को आश्वस्त किया है कि वह पदीय दायित्व को निभाकर कांग्रेस संगठन और किसान कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगें साथ ही वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उनका चयन किया गया है इसके लिए वह हृदय से आभारी है। 

शिवप्रताप सिंह कुशवाह के किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देेने वालों में कांग्रेस के प्रदेश मंत्री बैजनाथ सिंह यादव, जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, चन्द्रपाल सिंह तोमर, भरत रावत ग्रामीण अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धाकड़ एड., वीरेन्द्र शर्मा सिरसौद, रविन्द्र सिंह सेंगर, राजेश पाराशर, नन्द किशोर त्रिवेदी, उमेश गुप्ता, लालू राठौर, रामपाल रावत एडवोकेट, अब्दुल रफीक खान अप्पल, विजय यादव, अवतार सिंह गुर्जर, सुरेश धाकड़, नारायण सिंह वर्मा, कमल रावत, हीरालाल सेन, अशोक शर्मा, संजय सांखला, रामकुमार गुप्ता, खलील खान, सफदर बेग मिर्जा आदि शामिल है।