कहानी प्रतियोगिता के नगद पुरूस्कार दिये गये

शिवपुरी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा आयोजित कहानी प्रतियोगिता के पुरूस्कार विजेताओं को नगद राशि व प्रमाण पत्र के साथ एक गरिमामयी समारोह में दिये गये। इस प्रतियोगिता में 143 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। यह आयोजन विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित किया गया था।
परिषद की अध्यक्ष डॉ. संध्या भार्गव ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन स्तरों पर आयोजित की गई थी। जिसमें महाविद्यालय स्तर पर कु. रागिनी चौहान प्रथम, कु. पारूल भार्गव द्वितीय और रामधारी सिंह यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये तीनों विद्यार्थी इसी महाविद्यालय के छात्र हैं। उच्चतर माध्यमिक स्तर पर बाल शिक्षा निकेतन की छात्रा कु. सोनाली गौतम प्रथम, सेंट वेनेडिक्ट की प्रतिभा इलिन लकडा द्वितीय और इसी विद्यालय की कु. निधि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

माध्यमिक स्तर पर रंगड रेनवो विद्यालय की छात्रा तनिष्का सिकरवार प्रथम, इसी विद्यालय की मानसी नामदेव द्वितीय और सेंट वेनेडिक्ट की छात्रा आयुषी ढेंगुला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेंट चाल्र्स विद्यालय की छात्रा प्रेरणा जैन ने अंग्रेजी में कहानी लिखी जिसे पुरूस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में शामिल कहानी लेखकों को प्रोत्साहन पुरूस्कार भी दिये गये। इनमें महाविद्यालय स्तर पर मनु शर्मा, नेहा सोनी, स्नेहा गोयल, तरूणसिंह सेंगर और विभूति तिवारी ने सांत्वना पुरूस्कार हासिल किये। इसी तरह विद्यालय स्तर पर अमन गुप्ता, निवेदिता गुप्ता, अभिलाषा वर्मा, प्रथम सिंघल और अगम जैन ने सांत्वना पुरूस्कार प्राप्त किये। 

प्रथम पुरूस्कार विजेताओं को 501 नगद, एक हिन्दी शब्दकोश और प्रमाण पत्र दिये गये। द्वितीय पुरूस्कार विजेताओं को 251 नगद, हिन्दी शब्दकोश और प्रमाण पत्र दिये गये। इसी तरह तृतीय पुरूस्कार विजेताओं को 151 नगद, हिन्दी शब्दकोश व प्रमाण पत्र दिये गये। सांत्वना पुरूस्कार विजेताओं को 101 नगद, हिन्दी शब्दकोश व प्रमाण पत्र दिये गये। ये सभी पुरूस्कार श्रीधर पराडकर, डॉ. परशुराम शुक्ल विरही, विद्यानंदन राजीव और जगदीश तोमर के कर कमलों द्वारा दिलाये गये।