शिवराज सिंह की जनाशीर्वाद यात्रा 27 अगस्त को

शिवपुरी। सीएम शिवराज सिंह चौहान की जनाशीर्वाद यात्रा 27 अगस्त को शिवपुरी जिले की पिछोर एवं करैरा विधानसभा में आएगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रात: 11:00 बजे मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैलीकॉप्टर द्वारा खनियाधाना पधारेंगें। प्रात: 11:05 बजे खनियाधाना महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगें।
प्रात: 11:10 बजे महाराज खलक सिंह जी जूदेव की प्रतिमा का अनावरण एवं जलावर्धन योजना का भूमिपूजन खलक सिंह जूदेव पार्क में होगा। प्रात: 11:15 बजे रथ द्वारा सभा स्थल की ओर प्रस्थान करेंगें। प्रात: 11:30 बजे से 12:30 के बीच विशाल आमसभा को संबोधित करेंगें। दोपहर 12:35 बजे ग्राम सिलपुरा में स्वागत, दोपहर 12:40 बजे ग्राम चमरौआ में स्वागत, दोप. 12:45 बजे रेड्डी चौराहा पर स्वागत एवं रथ सभा होगी। दोपहर 01:05 बजे ग्राम हीरापुर में स्वागत, दोप. 01:10 बजे पडरा चौराहा पर स्वागत , दोप. 01:15 बजे नया चौराहा पर स्वागत एवं रथ सभा, दोप. 01:25 बजे ढंगी नयागांव में स्वागत, दोप. 01:30 बजे गजौरा में स्वागत, दोप. 01:35 बजे पिछोर आगमन होगा तथा दोप. 01:45 बजे डाक बंगला चौराहा पर रथ सभा को संबोधित करेंगें। दोप. 02:15 बजे बाचरौन चौराहे पर, दोप. 02:20 बजे ग्राम जराय में, दोप. 02:25 बजे ग्राम बदरवास में, दोप. 02:30 बजे ग्राम बमेरा में, 02:35 बजे ग्राम ढला में, दोप. 02:40 बजे ग्राम पगरा में मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। दोपहर 02:45 बजे मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम भौंती में सभा को संबोधित करेंगें। दोप. 03:00 बजे ग्राम मनपुरा, 03:05 पर दुलई केंडर चौराहे पर मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया जाएगा। तदोपरांत मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनाशीर्वाद यात्रा करैरा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।  03:10 पर टोड़ा पिछोर चौराहे पर, 03:15 पर साजौर तिराहे पर, 03:20 पर सिरसौद खोड़ चौराहे पर, 03:30 पर सिरसौद चौराहे पर, सांय 03:40 पर नया अमोला कॉलोनी नं. 1,2,3, सांय 03:50 पर कलोथरा तिराहे पर, सांय 04:00 पर सिल्लारपुर तिराहे पर मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा पुष्प वर्षा के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। तदोपरांत मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रथ करैरा नगर में प्रवेश करेगा। नगर में जगह-जगह मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आतिशी गरिमामय और अभूतपूर्व स्वागत होगा और फिर सांय 04:15 बजे मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुलिस सहायता केन्द्र करैरा के पास विशाल जनसभा को संबोधित करेंगें। इसके बाद सांय 05:15 बजे मछावली तिराहे पर, सांय 05:20 बजे सुरेश होटल चिन्नोद पर , सांय 05:25 बजे सिद्धमंदिर टोड़ा पर, सांय 05:30 बजे निचरौली रोड तिराहे पर, सांय 05:35 बजे  कालीपहाड़ी स्कूल पर, सांय 05:40 बजे उटवाहा सेमरा चौराहे पर, सांय 05:50 बजे थनरा तिराहे पर, सांय 06:00 पर जरगवां में, सांय 06:05 पर अशोक होटल पिछोर तिराहे पर मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुष्पवर्षा के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत और अभिनन्दन किया जाएगा। सांय 06:10 बजे दिनारा में मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत होगा और मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रथ सभा को दिनारा रेस्ट हाउस के पास संबोधित करेंगें। सांय 06:30 पर मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिकन्दरा बैरियर से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगें। यहां शिवपुरी जिले के समस्त कार्यकर्ता धन्यवाद देकर मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दतिया के लिए रवाना करेंगें।