आक्रोशित युवाओं ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का फूंका पुतला

शिवपुरी-कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्विट पर पूरे देश में जम कर विरोध हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था ''बच्चा बच्चा राम का राघव जी के काम का।''आज शिवपुरी में युवाओं ने माधव चौक चौराहे पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका और नारेबाजी की.
इस अवसर पर आक्रोशित युवाओं का कहना था कि 'कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ऐसे ट्वीट पर समूचा हिन्दू समाज आक्रोशित है।' युवाओं ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह से माफी मांगने की चेतावनी देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह अपने इस शर्मनाक ट्विट पर या तो माफी मांगें, नहीं तो उनके खिलाफ प्रदर्शन और तेज किया जाएगा और उनका मुंह काला किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर आक्रोश व्यक्त करते हुए युवा सोशल मीडिया एक्टिविस्ट सूरज बंसल ने कहा कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वो चौबीस घंटे वोटपरस्त मुस्लिम तुष्टीकरण की घृणित राजनीति करते हैं और इसके लिए देश के आराध्य हिंदू देवी देवताओं और मानबिन्दुओं पर भी कुछ भी अनाप शनाप बयान देते रहते हैं. इस बेहूदगी भरे ट्विट से दिग्विजय सिंह ने देश, संस्कृति और धर्मं का अपमान किया है जिसके लिए देश के करोड़ो युवा और हिन्दू समाज उनको कभी माफ नहीं करेगा. पुतला दहन के उपरान्त सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता अंकित सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस ट्विट पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने दिग्विजय सिंह के ट्विट का उन्हीं की भाषा में प्रत्युत्तर देते हुए कहा कि बच्चा बच्चा राम का, दिग्विजय सिंह के काम तमाम का.कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के पुतला दहन के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवकुमार सिंह चौहान, सूरज बंसल, अंकित सक्सेना, विपुल जैमिनी, धर्मेन्द्र शर्मा गोटू, हिमांशु जैन, शिवम गुप्ता, नीरज झा, अरुण अग्रवाल, धर्मेन्द्र नामदेव, कुलदीप शर्मा, शैलू, राहुल रघुवंशी, मुकेश कुशवाह, प्रदीप पंवार आदि उपस्थित थे।