युवक ने खाया जहर, हालत बिगड़़ी

शिवपुरी-जिले के कोलारस क्षेत्र में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। युवक ने जहर क्यों खाया इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक का उपचार अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार कोलारस निवासी भरत पुत्र घनश्याम कुशवाह उम्र 17 वर्ष ने बीती रात्रि किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी। जब परिजनों ने युवक की बिगड़ती हालत देखी तो उसे तुरंत उपचार के लिए कोलारस अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय शिवपुरी रैफर किया गया। जहां अस्पताल आने पर सीधे युवक को उपचार दिया। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। युवक ने जहर का सेवन क्यों किया, कारणा ज्ञात नहीं हो सका।