अशोक शर्मा होंगे कोलारस विधानसभा क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार घोषित

शिवपुरी/कोलारस। कोलारस में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अशोक शर्मा गुरूजी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बीते रोज बहुजन समाज पार्टी द्वारा अपनी तीसरी सूची जारी की गई इसमें कोलारस विधानसभा क्षेत्र से अशोक शर्मा गुरूजी को कोलारस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

विधानसभा चुनाव जहां नवम्बर में होना तय माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस व भाजपा जैसे प्रमुख दल अभी प्रत्याशी घोषणा में काफी पीछे हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने इन दोनों ही दलों को पीछे छोड़ते हुये अपनी तीसरी सूची जारी कर दी और कोलारस से अशोक शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर हरी झण्डी दे दी है। अशोक शर्मा मिलनसार एवं व्यवहारिक व्यक्ति हैं। जैसे ही अशोक शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया कोलारस मे लोगों में खुशी की लहर देखी गई। 

सभी वर्ग के लोगों ने पार्टी के इस निर्णय का स्वागत किया है। अशोक शर्मा ने हमारे आचरण संवाददाता को बताया कि लोगों के आशीर्वाद एवं कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लोगों की इच्छा के अनुरूप ही मुझको पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कोलारस में जगह जगह लोगों द्वारा मिठाई वितरित की गई और अशोक शर्मा जैसे ही लखनऊ से कोलारस आये तो उनसे मिलने वालों का तांता रविवार को सुबह से लेकर देर रात तक दिखाई दिया जहां शर्मा के समर्थकों में टिकिट फाइनल होने से खुशी की लहर दिखाई दे रही है। वहीं इतनी ही खुशी कोलारस की जनता में देखने को मिल रही है।