संगठित होकर कांग्रेस को मजबूत करें : लक्ष्मण सिंह

शिवपुरी-आज प्रदेश सरकार के घोषणावीर मुख्यमंत्री केन्द्र की योजनाओं पर अपना हक जताकर जनता के बीच भाजपा की उपलब्धि बता रहे है जबकि असल में यह सभी योजनाऐं कांग्रेस की है लेकिन हम पीछे क्यों है इसका एक प्रमुख कारण है हमारा आपस में विघटन परन्तु अब हमें सब कुछ भूलकर कांग्रेस को मजबूत बनाना होगा,
हमें संगठित होकर कांग्रेस को आगे लाना होगा तभी हम प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना पाऐंगें, साथियों जब प्रदेश नेतृत्व साथ है तो हम क्यों साथ नहीं होते इसलिए अपने सारे गिले शिकवे दूर कर संगठित हो और जन-जन तक कांग्रेस की नीति और योजनाओं से उन्हें अवगत कराकर भाजपा की भ्रष्ट सरकार का चिठ्ठा खोले तभी हम प्रदेश में सरकार बनाऐंगें। उक्त बात कही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद लक्ष्मण सिंह ने जो शिवपुरी प्रवास पर स्थानीय होटल वनस्थली में कांग्रेसजनों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह बैठक मुख्य रूप से चुनावी संबंधी थी इसलिए यहां केवल चुनाव व संगठन मजबूती पर ही बातें प्रमुखता से अन्य कांग्रेसियों ने भी कही। 

बैठक में अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ  कांग्रेसी आलोक सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विज सिंह सरकार ने घोषणा कर दी थी कि 2012 तक कोई भी प्रदेश को बिजली पर्याप्त उपलब्धता नहीं कर पाएगा और आज भी वही हाल है हम प्रदेश के मुखिया को घोषणावीर ही इसलिए कहते है क्योंकि वह केवल घोषणाऐं करते है हकीकत में वे सभी योजनाऐं चारों खाने चित्ते है मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तो दिखावा और छलावा साबित हो रही है युवाओं आज भी बेरोजगार है। बैठक में पूर्व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए हम सतत प्रयासरत है और आज इस बैठक में कांग्रेसियों कीयह तादात देखकर प्रतीत होता है कि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। इस बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में बड़े नेता गुटबाजी फैलाते हैं। पूरे प्रदेश को चार भागों में बांटकर चार बड़े नेता अपने-अपने अनुयायियों को टिकट देकर उपकृत करते हैं तथा कांग्रेस के हितों की अंदेखी करते हैं। उनके अनुसार कांग्रेस में जागीरदारी प्रथा समाप्त होना चाहिए और कर्नाटक फॉर्मूले के तहत टिकटों का वितरण होना चाहिए। बैठक में अन्य कांग्रेसजनों पूर्व जिलाध्यक्षश्रीप्रकाश शर्मा ने भी कांग्रेसजनों कां संगठित होकर प्रदेश सरकार की विफलताओं और केन्द्र सरकार की सफलता व योजनाओं के क्रियान्वयन को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस बैठक में लक्ष्मीनारायण धाकड़, विजय सिंह चौहान, अब्दुल रफीक खान अप्पल, वासित अली, अशोक चौहान, सफदरबेग मिर्जा, वाजिद अली, राजेन्द्र गर्ग, विजय शर्मा, सरवन लाल धाकड़, प्रदीप शर्मा, राजकुमार जैन, चन्द्रशेखर शर्मा चंदू बाबूजी, रमेश गुप्ता, सिरनाम रावत, रामबल्लभ शुक्ला झुक्कू, जकी खान, देवेन्द्र शर्मा लल्लू, अरूण शर्मा, सुनील शर्मा, अनिल सरीन, अफसर खान, शिवनंदन यादव, अतिक शिवानी, बृजमोहन फौजी, जसराम धाकड़, शुभम गोयल, सिद्धार्थ धाकड़, जयंत अग्रवाल, इब्राहिम खान, रामजी लाल कुशवाह, ऊषा भार्गव, शहीद भाई, शंभू शर्मा, आनंद धाकड़, परशुराम शर्मा, रघुवीर पार्षद, जगदीश अग्रवाल, बंटी रघुवंशी, संजय चतुर्वेदी, एपीएस चौहान, बृजमोहन धाकड़, सतीश नरूला, अनिल सक्सैना, आदि सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निवास पर पहुंचे लक्ष्मण सिंह

शहर के झांसी रोड स्थित विजय टे्रक्टर एजेंसी के संचालक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के निवास पर भी सांसद व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पहुंचे और यहां अपने अल्प प्रवास पर विजय सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। भेंटवार्ता में श्री चौहान ने प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह से अनौपचारिक चर्चा की और शिवपुरी आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी व पुष्पाहार के साथ श्री सिंह का स्वागत किया गया। स्वागत के इस क्रम में श्री चौहान के निवास पर उनके अनुज अशोक चौहान, श्रीप्रकाश शर्मा, वाजिद अली, मेहताब ङ्क्षसह तोमर, सत्तार भाई, मुन्ना भाई, रशीद खान गुड्डू, साकिर अली, अरूण प्रताप सिंह चौहान पूर्व उपाध्यक्ष नपा, वीरेन्द्र दाऊ, देवव्रत शर्मा, सोनी भाई सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे जिन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस स्वागत से लक्ष्मण सिंह अभिभूत नजर आए और उन्हें श्री चौहान के स्वागत के प्रति आभार जताया।

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, प्रदेश में सरकार बनाऐंगें : लक्ष्मण सिंह

शिवपुरी-कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है इसमें कार्यकर्ता मुख्य होता है और कार्यकर्ताओ में किसी भी प्रकार की गुटबाजी ना हमें दिखी और ना ही हमने देखी, मैं तो आभार मानता है कि इतनी शानदार बैठक शिवपुरी में हुई, रही बात गुटबाजी की तो कांग्रेस में कोई गुटाबाजी नहीं बल्कि हम इस बार दमदारी के साथ प्रदेश में सत्ता हासिल करेंगें। यह बात कही प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने जो स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार संजय बैचेन के निवास पर पहुंचे और यहां पत्रकारों को अपनीे वक्तव्य के द्वारा संबोधित किया। इस दौरान श्री सिंह ने पत्रकार संजय बैचेन से भी अनौपचारिक चर्चा की और उनके पारिवारिक सदस्यों से भी मुलाकात की। पत्रकारों के बीच चर्चा करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की होड़ में जब स्वयं ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं है तो कोई और भी नहीं है क्योंकि कांग्रेस में मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने का सिस्टम कार्यकर्ताओं व जनता के बीच अपनी पकड़ रखने वाला होता है इसलिए उस समय का इंतजार करें। विधायक के पी सिंह के द्वारा ली जा रही बैठको पर श्री सिंह का कहना था कि कांग्रेस की यदि बैठकें हो रही है तो अच्छा है और आगामी समय में पूरे कांग्रेसी बड़े व छोटे एक मंच पर मौजूद दिखेंगें। देखना वह दिन कांग्रेस का होगा और उसी दिन को लेकर हम प्रदेश में सत्ता पर काबिज भी होंगें। इस अवसर पर श्री सिंह का भव्य आतिशी स्वागत संजय बेचैन के निज-निवास पर किया गया । इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रसेजन व पत्रकार बन्धु मौजूद थे।